फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Boat point will be built on both sides of the river

नावों के लिए नदी के दोनों ओर नाव पवाइंट बनाने के निर्देशं

Fri, 18 Jun 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Boat point will be built on both sides of the river
गोंडा। शुक्रवार को कमिश्नर देवीपाटन मंडल एसबीएस रंगाराव ने तहसील तरबगंज के अंतर्गत भिखारीपुर सकरौर तटबंध के मरम्मत कार्य का औचक निरीक्षण किया। तटबंध के मरम्मत कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को निर्देशित किया कि शीघ्र मरम्मत कार्य पूर्ण कराएं। साथ ही घाघरा नदी के दोनों ओर नाव प्वाइंट बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान तटबंध पर लगाए जा रहे बोल्डर का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि बोल्डर आयरन फेंसिंग के साथ लगाए जाएं।
गत वर्ष के नदी कटान के स्थल पर शेष बोल्डरों की पिचिंग का कार्य एक सप्ताह में पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कराया जाए ताकि तटबंध में कहीं पर सीपेज न होने पाए। आयुक्त ने मौके पर मौजूद तहसीलदार पैगाम हैदर से नाव की व्यवस्था और राशन वितरण के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समय 13 नाव उपलब्ध हैं तथा राशन का वितरण कराया जा रहा है। आयुक्त ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में पूछताछ के दौरान निर्देशित किया कि तीन दिन पूर्व से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराकर निर्धारित कलस्टर के अनुसार पर्ची दिलवाकर टीकाकरण कार्य कराया जाए।
उन्होंने निगरानी समितियों की बैठक कराकर टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। आयुक्त से ऐली परसोली विशुनपुरवा के ग्रामवासियों ने गांव की सड़क बनवाने का अनुरोध किया।
आयुक्त ने अधिशासी अभियंता बाढ़ को निर्देशित किया कि तटबंध मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद आवागमन के लायक सड़क को ठीक करा दें। उन्होंने ग्रामवासियों के घाघरा नदी के उस पार आने-जाने में होने वाली परेशानियों को देखकर नदी के दोनों तटों पर नाव प्वाइंट बनाने के लिए अधिशासी अभियंता, बाढ़ को निर्देशित किया।

उन्होंने तटबंध पर कैमरा इंस्टॉलेशन का कार्य शीघ्र पूरा करा लेने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड वीएन शुक्ला, तहसीलदार तरबगंज पैगाम हैदर, एसओ उमरी बेगमगंज करूणा कर पांडेय तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed