फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bloody enmity between two families started in suspicion

शक में शुरू हुई दो परिवारों के बीच खूनी रंजिश

Sun, 16 Feb 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bloody enmity between two families started in suspicion
करनैलगंज (गोंडा)। लड़की भगाने में सहयोग करने का शक दो परिवारों के बीच खूनी रंजिश का कारण बन गया और उसी रंजिश से आए दिन मारपीट और युवक पर चौपहिया वाहन चढ़ा कर मार डालने का प्रयास होने के साथ-साथ बांके से महिला का पैर काटकर अलग कर देने की वारदात हुई।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम मुंडेरवा के मजरा शुकुल पुरवा में 2 वर्ष पूर्व एक 20 वर्षीय युवती के घर से भाग जाने के बाद उसका प्रेम विवाह हो गया और दो परिवारों के बीच लड़की भगाने के शक में रंजिश पैदा हो गई। रंजिशन 12 फरवरी को मुंडेरवा में एक महिला का बांके से पैर काटकर अलग कर देने के बाद महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन

महिला के बेटे रामपाल मिश्रा ने बताया कि शक के आधार पर उसके परिवार से कई बार मारपीट हुई और पुलिस धारा 151 शांति भंग एवं एनसीआर दर्ज कर उन्हें कार्रवाई होने का ढांढस बंधाती रही। उसका कहना है कि 27 जुलाई 19 को दोनों परिवारों के बीच मारपीट हुई जिसका एनसीआर करनैलगंज कोतवाली में दर्ज कराया गया। उसके बाद 10 अक्टूबर 19 को आरोपी विवेक कुमार ने स्कॉर्पियो गाड़ी से उसे कुचलने का प्रयास किया जिसका मुकदमा 21 अक्तूबर को थाना कटरा बाजार में दर्ज कराया हुआ। बीच में एक बार दोनों परिवारों के बीच लाठी-डंडे चले जिसकी तहरीर देने के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 8 महीनों में पुलिस दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान करती रही। गत 12 फरवरी को गांव के ही विवेक ने बांके से प्रेम लाल की पत्नी मीना देवी पर हमला कर दिया और उसका पैर शरीर से काटकर अलग कर दिया। महिला का इलाज लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही कोतवाल केके राणा कहते हैं कि मुख्य आरोपी विवेक कुमार को जेल भेजा जा चुका है शेष अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed