फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bloody clash over land dispute, seven injured

Gonda News: भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, सात जख्मी

Thu, 05 Mar 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash over land dispute, seven injured
करनैलगंज। कुम्हरौरा के ठकुराइन पुरवा में बृहस्पतिवार को भूमि विवाद में हुए हिंसक संघर्ष में सात लोग जख्मी हो गए। एक पक्ष ने फायरिंग कर जान से मारने के प्रयास का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पांच घायलों को मेडिकल काॅलेज भेजा गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी मोहनलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर वह परिवार के साथ घर के बाहर बैठे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा, हॉकी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर महिलाओं की भी पिटाई कर दी। दो लोगों पर फायरिंग करने का भी आरोप है। हमले में रवि, विनोद, खुशबू, प्रियांशी, प्रियांशु और मुरलीधर समेत सात लोग घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष के सुमित गोस्वामी ने भी पुलिस को चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर रंजिश में मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed