फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   blood donation

डीएम समेत 85 महादानियों ने उत्साह के साथ किया रक्तदान

Wed, 15 Jun 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
blood donation
फोटो-1-गोंडा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में रक्तदान करते डीएम डॉ. उज - फोटो : GONDA
गोंडा। विश्व रक्तदाता दिवस पर मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया। जिलाधिकारी व वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत 85 महादानियों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। डीएम, सीएमओ, प्रमुख अधीक्षक समेत कई अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र देकर रक्तदानियों का हौसला बढ़ाया। शिविर में अवध हॉस्पिटल व टाटा पावर रिन्यूएबल माइक्रोग्रिड कंपनी की रही भागेदारी रही। दोनो संस्थाओं की ओर से रक्तदान कराया गया। जिसकी डीएम डा. उज्जवल कुमार ने सराहना की।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. इंदु बाला ने किया। नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात विकास श्रीवास्तव व पड़री कृपाल के भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्र ने पहले रक्तदान कर रक्तदाता बने। उन्होंने कहा कि वह 22 वीं बार रक्तदान कर रहे हैं। विकास श्रीवास्तव ने अमर उजाला फाउंडेशन की पहल को सराहा। सीएमओ डॉ. राधेश्याम केसरी व जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. इंदु बाला ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एपी सिंह, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ सुषमा सिंह, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ सुषमा सिंहा, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ चेतन पारासर, डॉ शोएब इकबाल आदि ने रक्तदानियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अमर उजाला की ओर किए जाने वाले रक्तदान जैसे आयोजनों से जरूरतमंदों की समय पर खून की उपलब्धता हो जाती है, जिससे उनकी जान बच पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान कर डीएम ने बढ़ाया उत्साह
- रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिलाधिकारी ने खुद रक्तदान कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देते हुए जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने ब्लड बैंक प्रभारी से रक्तदान के विषय में कुछ जानकारी ली, फिर खुद रक्तदान किया। अमर उजाला फाउंडेशन के पहल की सराहना करते हुए डीएम ने कहा कि अमर उजाला की इस पहल से जरुरतमंदों को रक्त की उपलब्धता होने के साथ ही डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स व प्लाज्मा भी आसानी से मिल पाएगी।
उन्होंने रक्तदान जैसे नेक कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया। महिला अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुवर्णा कुमार ने रक्तदान कर अन्य लोगों का हौसला बढ़ाया। सुवर्णा कुमार ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मेरा खून किसी जरुरतमंद के काम आ सकेगा। पांचवीं बार रक्तदान करने पर अवसर देने के लिए अमर उजाला को धन्यवाद दिया। डीएम ने डॉ. सुवर्णा कुमार सहित अन्य रक्तदाताओं की सराहना कर प्रशस्ति पत्र वितरित किया।
सिद्धार्थ 22वें व जयकिशन 23 वें बार बने महादानी
जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक व अन्य स्थानों पर आयोजित शिविर में 85 लोगों ने रक्तदान किया। जिसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्र ने 22 वीं बार रक्तदान करने का रिकार्ड बनाया तो शहर के रानीपुरवा निवासी जयकिशन यादव 23वीं बार रक्तदान कर महादानी बने। वहीं पेडारन निवासी प्रमोद बरवार ने सातवीं बार, कटरा बाजार निवासी रितेश रस्तोगी तीसरी बार, बेलसर के मुजेड़ निवासी शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने तीसरी बार तथा रायपुर फकीरी निवासी वरिष्ट पत्रकार मणिकांत तिवारी ने दूसरी बार रक्तदान किया। मालवीय नगर निवासी अंबुज मिश्र नवीं बार, इटियाथोक निवासी शिक्षक फूलचंद्र गुप्त पांचवी बार, पोर्टरगंज निवासी दिग्विजय दूबे दूसरी बार रक्तदान कर महादानी बने। राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक अजय कुमार मिश्र अज्जू पंडित ने आठवीं बार रक्तदान कर अमर उजाला के पहल की सराहना की। इसके अलावा शुभम श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, शिक्षक दंपति विजय कुमार चौहान व माया चौहान ने रक्तदान कर लोगों के लिए प्रेरणा बने। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ चेतन पारासर के अलावा लैव टेक्नीशियन रमन सिंह, प्रभाकर सिंह, कासिम मेंहदी, लैब सहायक उमेश तिवारी, काउंसलर निशा वर्मा व स्टाफ नर्स शैलेश त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।

अवध हॉस्पिटल व टाटा पावर रिन्यूएबल माइक्रोग्रिड कंपनी की रही भागेदारी
अमर उजाला के रक्तदान अभियान में अवध हॉस्पिटल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट व टाटा पावर रिन्यूएबल माइक्रोग्रिड कंपनी की भागेदारी रही। अवध हॉस्पिटल के संरक्षक व प्राचार्य अनिल सिंह ने बताया कि उनके यहां से 49 लोगों ने रक्तदान किया। उप प्रधानाचार्य मनीषा सहित एएनएम व जीएनएम के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। हॉस्पिटल प्रबंधक डॉ एनएन तिवारी ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए उत्साह बढ़ाया। टाटा पॉवर रिन्यूएबल माइक्रोग्रिड कंपनी के स्टेड हेड सुबोध दीक्षित ने बताया कि उनके यहां के विवेक मिश्र, बादल, मुरारी लाल, प्रवीण सिंह, अभिषेक तिवारी, सौरभ सिंह, उपेंद्र तिवारी, आलोक पांडेय, जितेंद्र सिंह, फैजल, जगदीप सिंह व विवेक सिंह ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed