{"_id":"67a39d375f916280080ac45f","slug":"blood-bank-running-through-jugaad-connection-gonda-news-c-100-1-gon1001-132142-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जुगाड़ के कनेक्शन से चल रहा ब्लडबैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जुगाड़ के कनेक्शन से चल रहा ब्लडबैंक
Wed, 05 Feb 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सर... ब्लड बैंक के कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का केबल शाॅर्ट सर्किट के कारण जल गया है। सभी एसी खराब पड़े हैं, ब्लड सेपरेशन के दौरान तापमान अधिक हो जाता है, जिससे ऑक्सीजन की कमी होने से बेहोशी छाने लगती है। ये भावुक पत्र मेडिकल कॉलेज में स्थित ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. चेतन पाराशर ने प्राचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने को लिखा है। उन्होंने ब्लडबैंक को जुगाड़ के कनेक्शन से संचालित होने और कई बार फ्रीजर में आग लगने का भी जिक्र किया है।
पांच सौ यूनिट क्षमता वाले ब्लडबैंक के कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट में बीते नवंबर में शाॅर्ट सर्किट से केबल जल गई थी। जिसके बाद बाहर से केबल जोड़कर जुगाड़ से कनेक्शन दिया गया था। सोमवार को यूनिट में तैनात लैब टेक्नीशियन दीपक पाल को करंट लगने के बाद स्वास्थ्यकर्मी भड़क गए और उन्होंने ब्लड बैंक प्रभारी को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की।
ब्लडबैंक में तैनात फिजीशियन डॉ. शोएब इकबाल ने बताया कि कई बार उपकरणों में आग लग चुकी है। बीते कई दिनों से एसी भी खराब है और जगह-जगह केवल कटी हुई है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. चेतन पाराशर ने बताया कि प्राचार्य को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की गई है।