{"_id":"63ee6e9c2f1356a35d0e1644","slug":"block-resource-person-will-be-posted-for-social-audit-in-gram-panchayats-gonda-news-c-13-1-90522-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट के लिए तैनात होंगे ब्लॉक रिसोर्स पर्सन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट के लिए तैनात होंगे ब्लॉक रिसोर्स पर्सन
Thu, 16 Feb 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं की सोशल ऑडिट के लिए ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) की नियुक्ति की जाएगी। जिले के नौ ब्लाकों में एक-एक बीआरपी तैनात किए जाएंगे। चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 40 वर्ष से अधिक आयु वाले इंटरमीडिएट पास बेरोजगार एक मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। नौ पदों के सापेक्ष अभी तक सिर्फ एक अभ्यर्थी ने ही आवेदन किया है।
जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पाठक ने बताया कि बीआरपी नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। नियुक्ति के बाद बीआरपी को ग्राम पंचायतों में मनेरगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय सहित अन्य योजनाओं का सोशल ऑडिट करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। आवेदक को जनसमस्याओं से संबंधित मामलों की जानकारी होनी चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य का अनुभव होना चाहिए। चयन की प्रक्रिया डीएम की अध्यक्षता में नामित समिति की निगरानी में संपन्न होगा।