{"_id":"5f5662ed8ebc3e54bf2cb353","slug":"block-chief-s-representative-lays-rifle-on-villagers-gonda-news-lko5389799138","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने ग्रामीणों पर तानी रायफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने ग्रामीणों पर तानी रायफल
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली देहात तेलियानी उपाध्याय गांव के मजरे धनहोरी में चल रहे खड़ंजा निर्माण में बाधा डालने वालों को समझाने गए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की प्रधानी और कोटे के विवाद को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों से कहासुनी हो गई। इसी पर पूर्व ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को रायफल ताननी पड़ी। हमले में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। मामले में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कोतवाली देहात में पूर्व ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के तेलियानी उपाध्याय गांव के मजरे धनहोरी में ग्राम प्रधान राजेन्द्र मौर्या और क्षेत्र पंचायत सदस्य अयूब खड़ंजा का निर्माण करा रहे थे। जिसमें गांव के कुछ लोग बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। जिन्हें समझाने के लिए रविवार की शाम पंडरी कृपाल ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि गौरव सिंह गांव पहुंचे थे। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि वहां से ग्राम प्रधान राजेन्द्र मौर्या और क्षेत्र पंचायत सदस्य अयूब के साथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लौट रहे थे। तभी गांव के बाहरी छोर पर ग्राम प्रधान राजेन्द्र मौर्या व क्षेत्र पंचायत सदस्य अयूब से कोटे को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान अफसर अली की कहासुनी हो गई।
इसी बीच पूर्व ग्राम प्रधान और उनके साथ गांव के लोगों ने हमला कर दिया। जिससे बचने को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को रायफल ताननी पड़ी। हमले में कई लोगों को चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य अयूब की तहरीर पर पूर्व ग्राम प्रधान अफसर अली समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।