फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BLO salary payment hold

बीएलओ के वेतन भुगतान पर रोक

Wed, 01 Feb 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 01 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
BLO salary payment hold
राशन कार्ड का शुल्क दबाए बैठे बीएलओ को मनमानी मंहगी पड़ गई है। डीएम आशुतोष निरंजन ने राशन कार्ड के शुल्क का पैसा दबाए बैठे बीएलओ के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। डीएम ने यह कार्रवाई कई माह से पैसा दबाए बैठे रहने की अमर उजाला में बुधवार को प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर किया है।
विज्ञापन


राशन का कार्ड का वितरण बीएलओ की ओर से किया गया था। प्रति कार्ड 10 रुपये वसूल कर सरकारी खजाने में जमा कर करने का निर्देश दिया था। लेकिन मनबढ़ई पर उतारू बीएलओ जिले भर का करीब 37 लाख रुपये कार्ड धारकों से वसूल कर अपने पास दबा लिया।
विज्ञापन


इस बावत डीएम ने कुछ दिन पहले कमयों व विभागीय अधिकारियों को चेतावनी भी दी थी। इस बावत डीएसओ विमल कुमार शुक्ल ने बताया कि कार्ड की रकम बीएलओ के पास है इस पर जिलाधिकारी ने बुधवार को पैसा न जमा करने पर सभी बीएलओ के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डीएम ने सभी एसडीएम व पूत निरीक्षकों को राशन कार्डधारकों के आधार फीड कराने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed