फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP wants to end policies made in the interest of workers: Tanuj

मजदूरों के हित में बनाई गईं नीतियां खत्म करना चाहती है भाजपा : तनुज

Mon, 12 Jan 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 12 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
BJP wants to end policies made in the interest of workers: Tanuj
गोंडा। कांग्रेस भवन में सोमवार को पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में पहुंचे बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि कांग्रेस की मजदूरों के हित में बनाई गईं नीतियों को भाजपा समाप्त करना चाहती है। भाजपा पूंजीपतियों को लाभ दे रही है।
विज्ञापन

सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का कांग्रेस पार्टी विरोध करेगी। जन-जन तक पहुंचेगी। साथ ही गलत नीतियों के बारे में आमजन को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत 100 दिन रोजगार की गारंटी थी। मगर भाजपा सरकार में सिर्फ 47 दिन ही रोजगार मिल सका है। अब 125 दिन रोजगार गारंटी के दावे किए जा रहे हैं। देश की आजादी में सब कुछ न्योछावर करने वाले महात्मा गांधी का योजना से नाम हटाने के लिए रामजी का नाम जोड़ दिया। रामजी तो सबके आदर्श हैं। मगर राम के नाम पर भाजपा सिर्फ राजनीति कर रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, डिंपल सिंह, शिवकुमार दुबे, प्रमोद मिश्र, डॉ. रघुपति त्रिपाठी, जगदीश यादव, राजेश सिंह, त्रिलोकी नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed