फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP runs membership compaign

भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

Mon, 05 Aug 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP runs membership compaign
करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज ग्रामीण मंडल के ग्राम दुबाई के मजरा लाला पुरवा में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह ने व संचालन जोगिंदर सिंह जानी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये प्रदेश संगठन मंत्री/ जिला प्रभारी अनूप गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चल रही है। सबका साथ सबका ही हमारा नारा है जो अब देश व प्रदेश वासियों को साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताते हुये कहा। कि यह देश की जनता के विश्वास की वजह से हो रहा है। सरकार लगातार देश हित मे कार्य कर रही है, उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़ने वाला हर सदस्य पार्टी का अभिन्न अंग है। उसके हर दुख शुख का बराबर खयाल रखा जा रहा है। रामकुमार मौर्य, सूर्य बक्श सिंह, अर्चित पांडेय, अनिल गुप्ता एवं नवल किशोर पारिक सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये अपने विचार रखे। उसके बाद सदस्यता का कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमे मुस्लिम समुदाय के बरकत अली, उस्मान, मोहम्मद इकबाल सहित 100 से अधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed