फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP puts spout from house to house, Akhilesh steals: Poonia

अलीगढ़ः भाजपा घर-घर टोंटी लगाती है, अखिलेश चोरी करते हैं : पूनिया

Fri, 04 Feb 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
BJP puts spout from house to house, Akhilesh steals: Poonia
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का स्वागत करते ब्लॉक प्रमुख चौ. नरेंद्र सिंह। - फोटो : GONDA
राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सपा शासन काल में यूपी को लूटकर अपना घर भर लिया। भाजपा सरकार घर-घर टोंटी लगाती है।, अखिलेश यादव टोंटी चोरी का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को जब सूरज उगेगा तो कमल खिलेगा।
विज्ञापन

गोंडा के लगसमा इंटर कॉलेज में आयोजित भाजपा के प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में डॉ. सतीश पूनिया ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में अपराध चरम पर है, लेकिन प्रियंका गांधी वहां की कानून व्यवस्था पर कुछ नहीं बोलती हैं। उत्तर प्रदेश में पर्यटन के लिए आ जाती हैं। योगी के शासन में कानून का राज स्थापित हुआ। उनके डंडे और शासन के कारण ही यूपी में बहन बेटियां सुरक्षित हैं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह, जितेंद्र गोविल, सुरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह प्रधान, देवेंद्र सिंह प्रधान, पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, टप्पल के श्याम विद्यालय परिसर में प्रभावी मतदाता कार्यक्रम को डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि जनता नाराजगी व मतभेद भुलाकर भाजपा को वोट करे ताकि भाजपा मजबूत हो सके और उत्तर प्रदेश का भाग्य बदल सके। अध्यक्षता जाट महासभा के अध्यक्ष एचपी परिहार ने की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान, ऋषिपाल, मीना कुमारी, जगदीश भगत, शिवचरण सिंह, ब्लाक प्रमुख ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed