फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP MLA's brother-in-law beaten, tried to crush him with SUV

Gonda News: भाजपा विधायक के बहनोई को पीटा, एसयूवी से कुचलने का किया प्रयास

Mon, 23 Sep 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 23 Sep 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA's brother-in-law beaten, tried to crush him with SUV
गाेंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में टॉमसन चौराहे के पास रविवार रात भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी के बहनोई व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय की पिटाई कर दी गई। उन्होंने नाला निर्माण के विवाद में भाजपा नेता उदय पांडेय व उनके बेटे, गनर समेत सात लोगों पर पिटाई कर एसयूवी से कुचलने के प्रयास का आरोप लगाया है। मारपीट में राजेश पांडेय और उनके बेटे आयुष को चोटें आई हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकीनगर निवासी राजेश पांडेय के मुताबिक रविवार रात लगभग साढ़े नौ बजे वह टॉमसन चौराहे पर खड़े थे। तभी उन्हीं के गांव के उदय पांडेय, उनके बेटे नितिन पांडेय अपने निजी गनर के साथ पहुंचे। उनके साथ चार अन्य लोग भी थे। एक नाला निर्माण के विवाद की रंजिश में उदय ने गालीगलौज शुरू कर दिया। राजेश का आरोप है कि उन्होंने गाली देने से मना किया तो उदय ने अपने गनर को इशारा कर दिया। फिर गनर ने पीछे से उनके बाल पकड़ लिए और रिपीटर गन के बट से पिटाई कर दी।
विज्ञापन

राजेश ने आरोप लगाया कि उदय ने एसयूवी से उन्हें कुचलने का प्रयास किया। वह तो कुचलने से बच गए लेकिन विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचे उनके बेटे आयुष के पैर पर गाड़ी चढ़ गई। इसके बाद सभी लोग भाग गए। शिक्षक नेता ने अपनी जान को खतरा बताया है। नगर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर उदय पांडेय, उनके बेटे नितिन पांडेय, गनर व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट की सूचना मिलते ही भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचे। वहां से सीधे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। कुछ ही देर में नगर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। विधायक ने घायल रिश्तेदार राजेश पांडेय व आयुष का उपचार कराया। इसके बाद एसपी विनीत जायसवाल से वार्ता कर मामले की जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।विधायक विनय द्विवेदी ने कहा कि सरेआम इस तरह सड़क पर गुंडई की जा रही है। उन्होंने आरोपियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी के साथ ही गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की मांग की है।

मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी के बहनोई की पिटाई करने के आरोपी उदय पांडेय की एसयूवी में मिशन मेहनौन-2027 का पोस्टर लगा है। बताया जा रहा है कि उदय भाजपा के सदस्यता अभियान में जुटे हैं और विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। पूरे विवाद के पीछे यह भी एक कारण बताया जा रहा है। उदय और राजेश एक ही गांव के रहने वाला हैं। राजेश पांडेय अपने रिश्तेदार विधायक के क्षेत्र में उदय की तैयारी से नाराज भी हैं। फिलहाल एफआईआर में नाला निर्माण को लेकर विवाद बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed