फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP members pointed out the achievements of the Centre

भाजपाइयों ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

Sat, 04 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 04 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
BJP members pointed out the achievements of the Centre
सम्मेलन का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
करनैलगंज क्षेत्र के भगवती प्रसाद इंटर कॉलेज शाहपुर में शुक्रवार को भाजपा के सेक्टर प्रमुखों एवं बूथ प्रभारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्र व संचालन डॉ. परमेश्वर सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह रहे। इस दौरान केेंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्यदेव सिंह ने कहा कि जनता की सच्ची हितैषी भाजपा सरकार ही है। केंद्र सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में जनता के हितों में जो कार्य किया है, वह किसी से छिपा नहीं है। पहले सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता को नहीं मिल पाता था।
विज्ञापन


बीच के लोग उसका अधिक लाभ उठाते थे। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने सीधे जनता को लाभ पहुंचाने की योजना तैयार कर ली है। कुछ लोगों को इसका फायदा भी मिलने लगा है, जिसका उदाहरण रसोई गैस, बीज एवं खाद पर मिलने वाली सब्सिडी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं भाजपा सरकार देश को मजबूती प्रदान करने पर भी विशेष ध्यान दे रही है। विंदेश्वरी प्रसाद सिंह, शेष नरायन मिश्र, डॉ. ओपी मिश्र, अकबाल बहादुर तिवारी, संजीव सिंह एवं परमेश्वर सिंह आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सभी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed