{"_id":"799ce676cdef4249e402e7a0a3aa251b","slug":"bjp-leader-sought-50-thousands-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता से मांगे 50 हजार रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता से मांगे 50 हजार रुपये
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा यूथ ब्रिगेड के महासचिव को रविवार दोपहर एक बदमाश ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर बिजली भवानी के पास रोक लिया और तमंचे से धमकाकर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। राहगीरों के आ जाने से बदमाश धमकी देकर भाग निकले।
भाजपा यूथ ब्रिगेड के महासचिव ने तरबगंज थाने में चार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है और न ही मामले की जानकारी है।
तरबगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर पूरे छिटू गांव के रहने वाले शिव बहादुर पांडेय ने बताया कि वह दिल्ली सहादरा विश्वास नगर के भाजपा यूथ ब्रिगेड के महासचिव हैं। शिव बहादुर के मुताबिक वह विश्वास नगर कॉलोनी के प्रधान भी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रविवार को वह अपने गांव से चंदीपुर के रहने वाले विक्रम सिंह के साथ मोटरसाइकिल से मुख्यालय आ रहे थे। जब वह दोनों बिजली भवानी ब्रम्हबाबा थान के पास पहुंचे, तभी खालेपुर निवासी एक बदमाश ने अपने तीन साथियों के साथ उन्हें रोक लिया और बाइक की चाबी छीनकर कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
शिव बहादुर ने बताया कि उसने धमकाते हुए 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी। इसी बीच उधर से गुजर रहे कुछ राहगीर आ गए तो सभी बदमाश धमकी देकर भाग निकले। शिव बहादुर पांडेय ने तरबगंज थाने में चार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। तरबगंज थाने के इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है और न ही मामले की जानकारी है।