फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bjp kisan press meet gonda

गोंडा: गांव-गांव जाकर किसान चौपाल लगाएंगे भाजपाई

Fri, 10 Feb 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 10 Feb 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
bjp kisan press meet gonda
जानकारी देते भाजपा के पदा​धिकारी।
गोंडा। आम बजट से किसानों को होने वाले फायदा समझाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर 1000 स्थानों पर चौपाल लगाएंगे। शुक्रवार को जयप्रभाग्राम में जिलास्तरीय किसान गोष्ठी आयोजित की जाएगी। गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान ये जानकारी भाजपा पदाधिकारियों ने दी। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा, सांसद प्रतिनिधि (गोंडा) रमाशंकर मिश्र, किसान मोर्चा के जिला प्रभारी संदीप पांडेय, किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी सुधांशु मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी ने बताया कि भाजपा की ओर से शुक्रवार को जयप्रभा ग्राम में जिला स्तरीय किसान गोष्ठी आयोजित की जाएगी। महीने भर अभियान चलाकर एक हजार स्थानों पर किसान चौपाल लगाकर लोगों को बजट समझाएंगे। कृषि विभाग के अधिकारियों के सहयोग से भाजपा कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से किसानों को लाभ दिलाएंगे।
विज्ञापन


नगर मंडल की बैठक में बजट की सराहना
जानकीनगर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर नगर मंडल के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने की, जबकि सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्रतीक ने कहा कि वित्त मंत्री की ओर से पेश किया गया आम बजट अब तक का सबसे अच्छा बजट है। जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, राजेश तिवारी, दीपक गुप्ता, मनीष द्विवेदी, थानेदार मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed