फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP happy with victory in Delhi and Milkipur

Gonda News: दिल्ली व मिल्कीपुर में जीत से भाजपाई खुश

Sat, 08 Feb 2025 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
BJP happy with victory in Delhi and Milkipur
गोंडा के भाजपा कार्यालय पर जीत की खुशी में एक दूसरे को मिठाई ​खिलाते पदा​धिकारी। स्रोत: भाजपा
गोंडा। दिल्ली विधानसभा चुनाव व मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। जीत की खुशी पर भाजपाई ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

जानकीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर आतिशबाजी की गई। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी गईं। अबीर गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाईं। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह की उपस्थिति में विभिन्न मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई दी। पार्टी की जीत पर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में राकेश तिवारी, दीपक अग्रवाल, केके श्रीवास्तव, राजा बाबू रस्तोगी, राजेश तिवारी, नीरज मौर्य, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वीना राय, अर्चना उपाध्याय, सोनी सिंह आदि ने खुशी जताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन

दुबहा बाजार संवाद के अनुसार भाजपा के मंडल अध्यक्ष कौड़िया नान बाबू लोधी, अमरेश तिवारी, त्रिपुरारी तिवारी, खुशीराम पासवान अंजनी कुमार शुक्ला, राम ललन मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कस्बा रामापुर चौराहे पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं।करनैलगंज में चुनाव परिणाम पर भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष आशीष गिरि के नेतृत्व में चौक घंटाघर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी जाहिर किया। इस मौके पर संजय यज्ञसेनी, कन्हैया लाल वर्मा, बृजेश शर्मा, लक्ष्मीचंद्र खेतान आदि मौजूद रहे। मनकापुर संवाद के अनुसार चेयरमैन दुर्गेश कुमार बब्लू सोनी व सभासद वैभव सिंह के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई। सभासद विकास हांडा, विशाल गुप्ता, श्याम नारायण जायसवाल, नितिन जायसवाल, अशोक सिंह, अनिल यादव, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed