फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP government is against the constitution and reservation: Naseemuddin

संविधान और आरक्षण विरोधी है भाजपा सरकार : नसीमुद्दीन

Thu, 27 Mar 2025 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
BJP government is against the constitution and reservation: Naseemuddin
कांग्रेस भवन में पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, साथ में जिलाध्यक्ष 
गोंडा। बीते आठ वर्षों में प्रदेश के युवा, किसान, मजदूर बेहाल हो गए हैं। सरकार जितना ढिंढोरा पीट रही है, धरातल पर स्थिति उससे अलग है। भाजपा सरकार संविधान और आरक्षण विरोधी है। यह बात बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार से आठ सवालों पर जवाब देने को कहा। सवाल उठाया कि प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकार में क्यों है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बताएं कि उनके राज में किसान और मजदूर क्यों बदहाल हैं। भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का दावा किया जा रहा है लेकिन, भ्रष्टाचार बढ़ गया है। आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रायोजित अभियान चल रहा है। प्रदेश में अपराध बढ़ गए हैं। आए दिन हत्या हो रही है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। जिलाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा कि सरकार हर स्तर पर फेल हो चुकी है। किसानों की आय दोगुनी नहीं बल्कि, महंगाई के कारण उनकी कमर टूट रही है। शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र, शिव कुमार दुबे, बृजेश द्विवेदी, अरशद खान, रमा कश्यप, सुभाष पांडेय, सगीर खान, प्रद्युम्न शुक्ला, रफी रैनी, अरविंद शुक्ला, अविनाश मिश्रा, विनय त्रिपाठी, चांद खान, अब्दुल सईद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed