फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bjp,election,gonda

निकाय चुनाव जीतने को भाजपा किसान मोर्चा ने पूरी की तैयारी

Sun, 20 Nov 2022 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
bjp,election,gonda
गोंडा के भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब जिलाध्यक्ष। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। नगर निकाय चुनाव में जिले की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए सभी निकायों में किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा कार्यालय में वार्ता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि लोकसभा व विधान सभा चुनाव की तर्ज पर नगर निकाय के निर्वाचन में भाजपा का डंका बजेगा। कहा कि कार्यकर्ता लोगों से मिलकर भाजपा सरकार की ओर से उनके हित में किए कार्यों को बताएंगे।
विज्ञापन

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने कहा कि 20 नवंबर से किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन 30 नवंबर तक चलेगा। बताया कि हर गांव में 11 किसानों की ग्राम समिति व नगर के वार्ड संयोजक तथा सदस्य बनाए गए हैं। सम्मेलन में नगर क्षेत्र में रहने वाले किसानों, वार्ड संयोजकों, व्यापारियों, रेहड़ी, पटरी वालों, फल एवं सब्जी विक्रेताओं को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जिले के तीन नगर पालिकाओं व सात नगर पंचायतों के 173 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव जिताया जाएगा। इसके लिए किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया है। इस मौके पर भाजपा नेता नीरज मौर्या, विशाल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी शिवांशु मिश्र, दीपक गुप्त मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed