फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bjp,Action,FIR

भाजपा नेताओं ने बांटा गमछा, पंचायत सहायक पर केस

Sun, 13 Feb 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
bjp,Action,FIR
गोंडा। करनैलगंज के भाजपा नेताओं की ओर से पंचायत सहायकों को गमछा बांटे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई हुई है। डीएम उज्जवल कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया और मामले की जांच कराई। जांच में ब्लॉक के पंचायत सहायक की भूमिका मिली। बीडीओ वर्षा सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि पंचायत सहायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने ब्लॉक के सभी पंचायत सहायकों को मेसेज भेजकर ब्लॉक पर बुलाया था। वहां पर पंचायत सहायकों को भाजपा का गमछा बांटा गया है। इसका वीडियो भी किसी ने वायरल कर दिया।
विज्ञापन

करनैलगंज में भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह ब्लॉक प्रमुख भी हैं। पंचायत सहायकों को बुलाने के लिए मेसेज भेजा गया कि ब्लॉक प्रमुख मिलना चाहते हैं। बड़ी संख्या में पंचायत सहायक ब्लॉक पहुंच गए। वहां मौजूद भाजपा नेताओं ने गमछा बांटा। इसका वीडियो प्रशासन को मिला तो पूरे मामले की जांच कराई गई। जांच के बाद पुष्टि हुई कि पंचायत सहायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने मेसेज सबको भेजा था। एक महिला पंचायत सहायक ने ग्रुप पर डालकर पुष्टि करनी चाही, लेकिन मेसेज पर किसी तरह की टिप्पणी न होने से लोग ब्लॉक पहुंच गए।
विज्ञापन

महिला पंचायत सहायक जानना चाहती थी कि मैसेज सही है या नहीं। जांच के बाद पंचायत सहायक धीरेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ परसपुर थाने में केस दर्ज हुआ है। डीएम ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को चेताया है कि चुनाव में आदर्श आचार संहिता का ध्यान रखें। ऐसे किसी भी गतिविधि में शामिल न हों। उन्होंने इसके पहले दो शिक्षकों को निलंबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed