फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bio-input resource centers to be opened to promote natural farming.

Gonda News: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए खुलेगा बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर

Sat, 27 Jun 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 27 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bio-input resource centers to be opened to promote natural farming.
गोंडा। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बड़ी पहल की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग (एनएमएनएफ) के तहत एक बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) स्थापित किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), उद्यमियों और संस्थाओं से 4 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्थापित होने वाला बीआरसी प्राकृतिक खेती के लिए आवश्यक जैविक मिश्रण, जैसे घनजीवामृत, जीवामृत, बीजामृत और दशपर्णी आदि का स्थानीय स्तर पर उत्पादन और उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। इससे प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को गुणवत्तापूर्ण जैविक इनपुट आसानी से मिल सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयनित बीआरसी संचालक को जैविक मिश्रणों के निर्माण और भंडारण के लिए स्टोरेज टैंक, रेफ्रिजरेटर, गोमूत्र संग्रहण व्यवस्था तथा सुरक्षित भंडारण जैसी आधारभूत सुविधाएं स्वयं विकसित करनी होंगी। आवेदन करने वाले उद्यमी, समूह या संस्था के पास प्राकृतिक खेती का अनुभव होना चाहिए अथवा उसके सदस्य प्राकृतिक खेती का अभ्यास कर रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने बताया कि बीआरसी केवल जैविक इनपुट तैयार ही नहीं करेगा, बल्कि प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों और क्लस्टरों को इनके उपयोग की विधि तथा तकनीकी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने जिले के सभी एफपीओ, उद्यमियों और इच्छुक संस्थाओं से निर्धारित पात्रता के अनुसार 4 जुलाई तक किसी भी कार्यदिवस में उप कृषि निदेशक कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि चयन प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed