{"_id":"5f5662eb8ebc3e54e65765fe","slug":"bike-riders-beat-gateman-case-filed-gonda-news-lko5389786140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बाइक सवार युवकों ने गेटमैन को पीटा, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात बाइक सवार युवकों ने गेटमैन को पीटा, केस
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। परसा छपिया रेलवे स्टेशन के मध्य गेट संख्या 228सी के गेटमैन पर जबरन गेट खोलने का दबाव बनाने पर अज्ञात मोटर साइकिल सवार युवकों ने गेटमैन की पिटाई कर दी। गेटमैन की सूचना पर छपिया पुलिस व आरपीएफ ने अज्ञात युवकों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर परसा छपिया रेलवे स्टेशन के मध्य गेट संख्या 228सी कुनगइया पर तैनात गेटमैन विवेकानंद गौतम पुत्र तिलकराम गौतम ने छपिया पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वर्तमान समय में वह रेल विभाग के गेटमैन पद पर तैनात हैं। 6 सितंबर की शाम लगभग 11 बजे ट्रेन के आवागमन के समय गेट बंद कर दिया था। उसी दौरान अपाचे मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवक आ कर के गेट खोलने के लिए दबाव बनाने लगे मना करने पर केबिन के अंदर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए(
इस संबंध में थाना अध्यक्ष छपिया संजय तोमर ने बताया की गेटमैन की तहरीर पर अज्ञात युवकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। आरपीएफ चौकी इंचार्ज भीम सिंह ने बताया कि आरपीएफ ने भी रेल एक्ट की धारा में अज्ञात युवकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।