{"_id":"69e66b8c0460d126f90248ec","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-gonda-news-c-100-1-gon1041-156681-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Mon, 20 Apr 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
इबरार अहमद का फाइल फोटो व बिलखते परिजन। संवाद
मुजेहना। नगर पंचायत धानेपुर के कहारन टोला निवासी अबरार (50) की सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अबरार बकरियों के लिए पत्ते काटने बाइक से निकले थे। गोंडा-उतरौला मुख्य मार्ग पर माधवगंज पावर हाउस के पास उनकी बाइक में सामने से आ रही कार की टक्कर लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की टक्कर से अबरार उछलकर दूर जा गिरे। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं पहने थे।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक का बेटा मो. यासीन और बेटी रुहीनाज है। दोनों मुंबई में रहते हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि कार की टक्कर से बाइक सवार की जान गई है। मृतक की पत्नी अकमल सुल्ताना की तहरीर पर कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)