फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike rider dies after colliding with parked trolley, brother injured

Gonda News: खड़ी ट्राॅली से टकराकर बाइक सवार की मौत, भाई जख्मी

Sun, 15 Jun 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 15 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with parked trolley, brother injured
पसका (गोंडा)। परसपुर इलाके में शाहपुर-भौरीगंज मार्ग पर नरायनपुर साल के पास रविवार देर शाम सड़क किराने खड़ी ट्राॅली से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मोकलपुर मुसौली निवासी राजेश श्रीवास्तव (50) की मौत हो गई और उनके मौसेरे भाई विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राजेश मौसेरे भाई विनोद के साथ रविवार शाम साढ़े चार बजे बाइक से मौसी के घर रुदौली मुन्नुपुरवा जा रहे थे। नरायनपुर साल के पास उनकी बाइक सड़क के किनारे खड़ी ट्राॅली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि राजेश और विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों को परसपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। विनोद का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि बाइक सवार राजेश व विनोद हेलमेट पहने थे या नहीं, इस बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

मौसी के घर से मां को लेने जा रहे थे राजेश

परिजनों ने बताया कि राजेश मां शकुंतला को अपनी मौसी के घर से लेने जा रहे थे। हादसे में उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। राजेश के परिवार में चार बेटे व तीन बेटियां है। मौत की खबर सुनते ही मां शकुंतला व पत्नी संगीता बेसुध हो गईं। रिश्तेदार व परिजनों ने किसी तरह उन्हें संभाला। राजेश वाहनों की धुलाई का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed