फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bigwigs will gather at the Sangh's Hindu conventions

Gonda News: संघ के हिंदू सम्मेलनों में जुटेंगे दिग्गज

Thu, 22 Jan 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 22 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bigwigs will gather at the Sangh's Hindu conventions
गोंडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित हो रहे विशाल हिंदू सम्मेलनों में प्रतिभाग करने के लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह में संघ परिवार से जुड़े कई चिंतक, विचारक और वक्ता गोंडा पहुंचेंगे।
विज्ञापन

संघ कार्यालय में मीडिया से वार्ता के दौरान जिला संयोजक प्रभात ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और राष्ट्रवादी वक्ता अश्विनी उपाध्याय 24 जनवरी को मध्याह्न 12 बजे तरबगंज, दो बजे करनैलगंज तथा रात आठ बजे हारीपुर स्थित एससीपीएम कॉलेज में आयोजित सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को दोपहर 12 बजे से डॉ. गौरव सिंह मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज चौरी चौराहा, भैया हरिभान दत्त इंटर कॉलेज धानेपुर और शहर की आवास विकास कॉलोनी में सम्मेलन होगा। चौरी चौराहा में क्षेत्र शिक्षण प्रमुख मिथलेश, धानेपुर में प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख राजकिशोर तथा आवास विकास में प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह व विहिप के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 जनवरी को दोपहर में जयप्रभा ग्राम में आयोजित सम्मेलन में प्रांत महाविद्यालयीय विद्यार्थी कार्य प्रमुख डॉ. पंकज पटवा का उद्बोधन होगा। 28 जनवरी को दोपहर में अदम गोंडवी खेल मैदान में आयोजित सम्मेलन को संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख स्वांत रंजन संबोधित करेंगे। इसी दिन तीन बजे गांधी इंटर कॉलेज खरगूपुर में आयोजित सम्मेलन को सनातन के वक्ता और जागरण सम्राट धर्मेंद्र पंडित संबोधित करेंगे।


29 जनवरी को सायंकाल पांच बजे एससीपीएम कॉलेज में महाराष्ट्र से आए 60 सदस्यीय कलाकारों द्वारा संघ की स्थापना से लेकर 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किया जाएगा। 30 जनवरी को बभनजोत ब्लॉक में विशाल हिंदू सम्मेलन होगा। जिला संयोजक ने कहा कि शताब्दी वर्ष के दौरान संघ ने पंच परिवर्तन का संकल्प लिया है। इसमें पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य और स्वदेशी पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed