{"_id":"58b860da4f1c1b7835830d9f","slug":"between-18-and-22-march-will-test-schools-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 से 22 मार्च के बीच होगी परिषदीय स्कूलों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 से 22 मार्च के बीच होगी परिषदीय स्कूलों की परीक्षा
amar ujala
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस कार्यक्रम के मुताबिक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की परीक्षा 18 मार्च से 22 मार्च के बीच कराई जायेगी। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गुरुवार को परीक्षा कार्यक्रम का निर्धारण करते हुए सभी शिक्षकों को पारदर्शी ढंग से परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया है।
विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाओं को 21 मार्च के भीतर पूरा कराने का निर्देश दिया है। सचिव के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा महकमे के अफसर इन परीक्षाओं को समय से पूरा करने में जुट गए हैं।
गुरुवार को प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा अविनाश दीक्षित ने समस्त ब्लाक संसाधन केंद्रों के ब्लाक सह समन्वयकों के साथ बैठक की और उन्हें विषयवार प्रश्रपत्रों के निर्धारण का दायित्व सौंपा।
विज्ञापन
प्रभारी बीएसए ने बताया कि सभी एबीआरसी अपने-अपने विषय के प्रश्रपत्रों का निर्धारण कर उसे विलंबतम 6 मार्च तक जिला समन्वयक प्रशिक्षण राजेश सिंह के पास जमा कर देंगे। इसके साथ ही प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम की समय सारिणी को अंतिम रूप दिया गया।
प्रभारी बीएसए ने बताया कि समय सारिणी क मुताबिक परीक्षाएं 18 मार्च से 22 मार्च के बीच संपन्न कराई जायेंगी। बैठक में समस्त ब्लाक संसाधन केंद्रो के एबीआरसी मौजूद रहे।