फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BC operator accused of fraud worth lakhs, investigation ordered

Gonda News: बीसी संचालक पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, जांच के आदेश

Fri, 17 Apr 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 17 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
BC operator accused of fraud worth lakhs, investigation ordered
करनैलगंज। कोतवाली क्षेत्र में एक बैंक के बीसी (बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट) संचालक पर सैकड़ों ग्राहकों के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

आरोप है कि संचालक ग्राहकों के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर उनके नाम पर दूसरे बैंक में खाते खोल देता था। इसके बाद किसान सम्मान निधि, पेंशन, गैस सब्सिडी, स्कॉलरशिप सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की धनराशि को दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लेता था।
विज्ञापन

पीड़ित महेश कुमार, शिव शरण, मंगल, शिवम समेत दर्जनों लोगों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी से मुलाकात न होने पर उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरी जानकारी दी। शिकायत के अनुसार, आरोपी युवक महाराजगंज चौराहे पर एक बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करता था। वह ग्रामीणों का आधार और मोबाइल लेकर अंगूठा लगवाता था और बिना जानकारी दिए अन्य बैंक में खाता खोलकर धनराशि का गबन करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो दर्जन लोगों के साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप है। अपर पुलिस अधीक्षक ने जांच सीओ करनैलगंज को सौंप दी है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पीड़ित सीधे उच्चाधिकारियों के पास पहुंचे थे, फिलहाल जांच के निर्देश मिले हैं और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed