{"_id":"65f74f9dbcab139f510da94a","slug":"basic-warriors-b-team-won-the-t-20-trophy-gonda-news-c-99-1-slko1019-107909-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बेसिक वारियर्स-बी की टीम ने जीती टी-20 ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बेसिक वारियर्स-बी की टीम ने जीती टी-20 ट्रॉफी
Mon, 18 Mar 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नरकटिया खेल मैदान पर रविवार को एक दिवसीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बेसिक वारियर्स-बी की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। सर्वेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री तुलाराम गिरि व उमेश चंद्र ने किया। इससे पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बेसिक वारियर्स-ए की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 205 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेसिक वारियर्स-बी की टीम ने निर्धारित ओवर में 206 रन बनाकर टूर्नामेंट जीत लिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राॅफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेंद्र गुप्ता, विनोद, भानु, सचिवेंद्र, सुधांशू, रिजवान व पंकज सिंह आदि रहे।