फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Basic school

पाक कला प्रतियोगिता में बेसिक स्कूल की रसोइयों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 27 Mar 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Basic school
ोटो-8-गोंडा के कंपोजिट विद्यालय महराजगंज में आयोजित प्रतियोगिता में रसोइयों के साथ बीएसए। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। बेसिक स्कूलों में बच्चों को दोपहर में भोजन बनाने वाली रसोइयों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन पहले स्कूल स्तर पर हुआ, इसके बाद ब्लाक पर हुई। ब्लॉक पर रसोइयों में रविवार को जिले स्तर पर प्रतियोगिता हुई। इसमें सफल होने वाली रसोइयों को प्रमाण पत्र के साथ ही नकद पुरस्कार दिया गया। बीएसए डॉ. अखिलेश प्रताप सिंह ने रसोइयों को सम्मानित किया। उन्होने कहा कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पौष्टिक भोजन देने के लिए रसोइयों की मेहनत का कोई जोड़ नही है। उन्होने कहा कि सबसे निष्ठावान हैं स्कूलों की रसोइयां, इनका सम्मान प्राथमिकता है। जिला समन्वयक एमडीएम गणेश गुप्ता ने सभी को योजना के बारे में बताया। संचालन अफसर हसन ने किया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय महाराजगंज नगर क्षेत्र मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत रसोईया पाक कला प्रतियोगिता की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया। निर्णायक समिति के अरुण कुमार तिवारी प्रधानाचार्य फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज, सविता मिश्रा प्रवक्ता सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय, डॉ. रश्मि सिंह जिला महिला अस्पताल, अभिहित अधिकारी खाद सुरक्षा विभाग रहे।
विज्ञापन

रसोइयों ने रोटी सब्जी एवं चावल बनाया गया, जिसमें प्रथम स्थान नगर क्षेत्र गोंडा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़गांव की रसोइयां कमर जहां, द्वितीय स्थान विकास खंड झंझरी के कंपोजिट विद्यालय छावनी सरकार की रसोईया रामा देवी एवं तृतीय स्थान विकासखंड नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय गोकुला की रसोइया मीरा देवी रहीं। प्रथम स्थान की रसोइयों को 3500 रूपए नकद, द्वितीय को 2500 एवं तृतीय को 1500 का चेक साथ ही प्रमाण पत्र मिला। सभी प्रतिभागी रसोइयों को प्रमाण पत्र व पांच- पांच सौ रूपए का चेक दिया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी गुप्ता, सत्य प्रकाश, विशाल यादव, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा राजेश सिंह, विनोद जायसवाल, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष आजाद बेग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed