फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Balrampur takes a giant leap; setback for Shravasti and Bahraich

Gonda News: बलरामपुर की लंबी छलांग, श्रावस्ती-बहराइच को झटका

Mon, 13 Jul 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Balrampur takes a giant leap; setback for Shravasti and Bahraich
गोंडा। सीएम डैशबोर्ड की जून की रैंकिंग में देवीपाटन मंडल के जिलों की तस्वीर बदल गई है। मई में 73वें पायदान पर रहा बलरामपुर 14 स्थान की छलांग लगाकर 59वें स्थान पर पहुंच गया। गोंडा भी दो पायदान चढ़कर 45वें स्थान पर आ गया। इसके उलट श्रावस्ती पांच स्थान लुढ़ककर सातवें से 12वें और बहराइच 39वें से 40वें स्थान पर खिसक गया।
विज्ञापन


विकास और राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में मंडल में श्रावस्ती 12वें स्थान के साथ शीर्ष पर रहा। बहराइच को 40वां, गोंडा को 45वां और बलरामपुर को 59वां स्थान मिला। गोंडा ने विकास कार्यों में मई की 67वीं रैंक से सुधार करते हुए जून में 59वां स्थान हासिल किया। हालांकि, राजस्व रैंकिंग 26वें से खिसककर 31वें स्थान पर पहुंच गई।
विज्ञापन


सबसे बड़ी छलांग बलरामपुर ने विकास कार्यों में लगाई। जिला 74वें स्थान से सीधे 47वें पायदान पर पहुंच गया। राजस्व रैंकिंग भी 67वें से सुधरकर 63वें स्थान पर पहुंची। बहराइच की विकास रैंकिंग 41वें से गिरकर 50वीं हो गई, जबकि राजस्व में 36वें से 30वें स्थान पर सुधार हुआ। श्रावस्ती विकास कार्यों में 33वें से 26वें स्थान पर पहुंचा, लेकिन राजस्व में दूसरे स्थान से गिरकर 11वें पायदान पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की नई सड़कों के निर्माण और अनुरक्षण, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, फैमिली आईडी, जननी सुरक्षा योजना तथा नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन समेत कई योजनाओं की सुस्त प्रगति बेहतर रैंकिंग की राह में बाधा बनी। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि पिछले महीने की तुलना में प्रदर्शन में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed