{"_id":"666f2dd9e6f240883b0b08cb","slug":"bakrid-today-we-will-bow-our-heads-in-prostration-and-pray-for-progress-gonda-news-c-100-1-slko1028-118702-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बकरीद आज, सजदे में झुकेंगे सिर, मांगेंगे तरक्की की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बकरीद आज, सजदे में झुकेंगे सिर, मांगेंगे तरक्की की दुआ
Sun, 16 Jun 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। ईद-उल अजहा (बकरीद) सोमवार को मनाई जाएगी। मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह और मस्जिदों में नमाज पढ़कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगेंगे। शहर के ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह आठ बजे अदा की जाएगी। बकरीद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिजली-पानी व सफाई की व्यवस्था भी चाक-चौबंद रहेगी।
बकरीद पर अकीदतमंद नए कपड़ों में सुबह ईद उल अजहा की ईदगाह पर नमाज अदा करेंगे और मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ मांगेंगे। इसके बाद लोगों के घरों में खास पकवान सेवई के अलावा मटर चाट, दही बड़ा और दही फुलकी का लुत्फ उठाएंगे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग तैयारी में पूरे दिन जुटे रहे। शहर के चौक बाजार में रविवार की शाम महिलाएं कपड़े, सेवई सहित अन्य जरूरी सामानों की खरीद करती रहीं। ईदगाह व मस्जिदों में नमाज को लेकर नगर पालिका ने साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। उधर, न्यू मेवातियान मोहल्ले में बकरा मंडी लोगों ने कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद की। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि बकरीद को लेकर पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया गया है।