फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Baisakhi was celebrated with great enthusiasm

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बैसाखी

Fri, 15 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Fri, 15 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Baisakhi was celebrated with great enthusiasm
लंगर छकते लोग - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय गुरुद्वारे में बैसाखी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बीते दिनों गुरुद्वारे में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर खालसा पंथ की स्थापना एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के बाद सिख समुदाय के लोगों ने बैठकर लंगर छका।
विज्ञापन


गुरु सिंह सभा द्वारा गुरुद्वारे में 11 अप्रैल को गुरु ग्रंथ साहब का अखंड पाठ शुरु किया गया। 13 अप्रैल को पाठ की समाप्ति के बाद सभी लोगों ने अरदास किया। ज्ञानी मनजीत सिंह ने सबद कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया।
विज्ञापन


उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बैसाखी के दिन ही गुरु गोविंद सिंह ने पंज प्यारों को अमृतपान कराकर खालसा पंथ की स्थापना की थी। खालसा पंथ को सच्चा बताते हुए उन्होंने लोगों को पंथ के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबद कीर्तन व अरदास के बाद गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया। सभी लोगों ने एक साथ बैठकर लंगर छका। इस दौरान गुरु सिंह सभा के प्रधान परमजीत सिंह, सतविंदर सिंह सोनी, सरदार अजीत सिंह, प्रीतपाल सिंह, महेंद्र पाल सिंह, अमरजीत सिंह बिट्टू, मनप्रीत सिंह आदि ने बढ़-चढ़ कर सेवा कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed