फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bahoran Singh was murdered by grandson

अलीगढ़ः गलत आचरण पर टोकने की वजह से नाती ने की थी बहोरन सिंह की हत्या

Fri, 10 Dec 2021 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bahoran Singh was murdered by grandson
पिछले महीने गोंडा से सामान लेकर गांव मानगढ़ी जा रहे बहोरन सिंह की हत्या उनके भाई के नाती ने की थी। किशोर ने यह हत्या उनके गलत आचरण पर टोकने की वजह से की थी। बहोरन सिंह के बार-बार टोकने की वजह से किशोर उनसे रंजिश रखने लगा था। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को पुलिस ने किया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपी किशोर के पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसके आचरण के कारण घर में उसकी शिकायत अक्सर पहुंचती थी। बहोरन सिंह उसे टोकते थे। करीब दस माह पूर्व जब बहोरन सिंह ने आरोपी किशोर को अपनी आदत में सुधार लाने की हिदायत दी तो उसने बहोरन सिंह से मारपीट कर उनका हाथ तोड़ दिया था। जिसकी शिकायत उन्होंने अपने भाई राजन सिंह से भी की थी। माफी के बाद मामला तो रफा दफा हो गया लेकिन, आरोपी के मन में रंजिश बैठ गई। 29 नवंबर को बहोरन गोंडा जा रहा था तब आरोपी किशोर को गलत आचरण करते हुए देख लिया तथा उसे चेतावनी देते उसके घर शिकायत करने की बात कही। इसी को लेकर आरोपी क्षुब्ध हो गया और हत्या की पटकथा लिख दी। जब बहोरन सिंह पैदल गांव जा रहे थे तो उनकी तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। लोगों को भ्रमित करने के लिए तमंचा वहीं शव के पास डाल दिया, जिससे उस पर शक ना हो। पुलिस ने किशोर को घटना में प्रयुक्त बाइक सहित पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed