फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bagh Express pelted with stones, woman passenger injured

Gonda News: बाघ एक्सप्रेस पर पथराव, महिला यात्री चोटिल

Mon, 27 Apr 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 27 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bagh Express pelted with stones, woman passenger injured
बभनान। गोरखपुर से लखनऊ जा रही बाघ एक्सप्रेस ट्रेन पर रविवार रात बभनान के पास अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे जनरल बोगी में यात्रा कर रही एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन

गोरखपुर के लक्ष्मीपुर थाना झंगहा निवासी निशा पासवान अपने पिता नंदलाल पासवान के साथ लखनऊ जा रही थीं। ट्रेन जब बभनान से गुजर रही थी, तभी अचानक कुछ लोगों ने जनरल बोगी पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। खिड़की के पास बैठीं निशा पत्थर लगने से घायल हो गईं। पथराव से यात्री घबराकर खिड़की से पीछे हट गए। कुछ यात्रियों ने ट्रेन स्टाफ को जानकारी दी। ट्रेन के गोंडा स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी ने घायल निशा का रेलवे स्टेशन पर प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर दिनेश पांडेय ने बताया कि पथराव की घटना बभनान क्षेत्र में हुई, जो जीआरपी बस्ती के अंतर्गत आता है। पीड़ित की शिकायत गोंडा में जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज कर उसे जीआरपी बस्ती को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed