फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Badminton court and open gym facility in GIC

Gonda News: जीआईसी में बैडमिंटन कोर्ट और ओपन जिम की सुविधा

Mon, 21 Aug 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 21 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Badminton court and open gym facility in GIC
गोंडा। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में खेल मैदान, बैडमिंटन कोर्ट के साथ ओपन जिम बनाया जाएगा। इसके लिए 78-78 हजार की पहली किश्त जारी कर दी गई है। माना रहा है कि जल्द की कार्यदायी संस्था काम शुरू कर सकती है। दोनों कॉलेजों में ओपन जिम व बैडमिंटन कोर्ट से हजारों विद्यार्थियों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

जीआईसी में करीब आठ सौ तो करीब 21सौ छात्राएं जीजीआईसी में पढ़ रही हैं। जिनके खेलकूद व शारीरिक शिक्षा के लिए समुचित इंतजाम नहीं है। ऐसे में लंबे समय से दोनों राजकीय कॉलेजों में खेल का मैदान, बैडमिंटन कोर्ट व ओपन जिम की मांग की जा रही थी। जिसे देखते हुए पिछले महीनों में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत दोनों कॉलेजों को 1.57-1.57 लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी। जिसके बाद उप्र राज्य निर्माण व श्रम विकास सहकारी संघ को काम की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि खेल मैदान, बैडमिंटन कोर्ट और ओपन जिम का काम शुरू करने के लिए आवंटित बजट का आधा 78-78 हजार रुपये की पहली किश्त कार्यदायी संस्था को जारी कर दी गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही कार्यदायी संस्था विद्यार्थियों के खेल मैदान, बैडमिंटन कोर्ट और ओपन जिम का काम शुरू कर सकती है। जिसके बाद बड़ी संख्या में छात्रों को इसका विद्यालय में फायदा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण के पहली किश्त मिली
जीआईसी और जीजीआईसी के विद्यार्थियों के लिए प्रोजेक्ट अलंकार के तहत खेल मैदान, बैडमिंटन कोर्ट और ओपन जिम तैयार किया जाएगा। इसके लिए 78-78 हजार की पहली किश्त जारी कर दी गई है। जल्द ही कार्यदायी संस्था काम शुरू करेगी।
- राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed