फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Badi Sangat Temple was the milk shed of Maharaja Dasharatha in Treta Yuga.

Gonda News: त्रेतायुग में महाराजा दशरथ की दुग्धशाला थी बड़ी संगत मंदिर

Fri, 20 Dec 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 20 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Badi Sangat Temple was the milk shed of Maharaja Dasharatha in Treta Yuga.
गोंडा। मुस्लिम बहुल इमामबाड़ा मोहल्ला स्थित बड़ी संगत मंदिर परिसर त्रेतायुग में महाराजा दशरथ की दुग्धशाला थी।मंदिर के मुख्य पुजारी रामजी दास के अनुसार मान्यता है कि गोनार्द (अब गोंडा) में ही महाराजा दशरथ की गायें चरा करती थीं। गोसेवक गायों का दूध निकालकर इसी परिसर में एकत्रित करते थे। यहीं पर कामधेनु को भी रखा गया था, जिसका दूध अयोध्या भेजा जाता था। श्रीराम को कामधेनु गाय का ही दूध पिलाया जाता था। करीब 200 वर्ष पहले उसी दुग्धशाला में उदासीन संप्रदाय के मंदिर का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

बाद के दिनों में मंदिर परिसर में अतिक्रमण कर लिया गया। जिला प्रशासन ने बुधवार को अभियान चलाकर पूरे परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराया। इसके बाद बृहस्पतिवार को वहां चहल-पहल रही। मंदिर का मुख्य द्वार भी खोला गया। पूजन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने उड़ते हनुमानजी की प्रतिमा, कामधेनु समाधि स्थल के दर्शन व पूजन किए। शाम को बाटी-चोखा का सामूहिक भोज हुआ। मुख्य पुजारी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर चारदीवारी बनवाने में मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मंदिर को अयोध्या धाम से जोड़कर ऐतिहासिक धरोहर के रूप में संरक्षित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीवन संग रुके थे हनुमान

गोंडा। बड़ी संगत मंदिर कई मान्यताओं को समेटे हुए है। पौराणिक कथाओं के अनुसार मंदिर में स्वयं बजरंगबली संजीवनी बूटी के साथ रुके थे। संजीवनी के प्रभाव से कामधेनु के दूध में अमरत्व आया था। तभी से यहां हनुमानजी की पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। समय बदला तो धीरे-धीरे मंदिर का विकास हुआ।
मंदिर के पुजारी रामजी दास के अनुसार मंदिर में एक कामधेनु गाय थी। धीरे-धीरे कामधेनु के दूध से अमरत्व खत्म हो गया। तभी आकाशवाणी हुई कि हनुमान इसी रास्ते से संजीवनी लेकर जाएंगे यदि वह यहां रुक जाएं तो कामधेनु के दूध में फिर से अमरत्व आ जाएगा। हुआ भी ऐसा। लंका में युद्ध के दौरान जब लक्ष्मणजी को शक्तिबाण लगा था तो हनुमानजी को संजीवनी लाने की जिम्मेदारी मिली।


हनुमानजी जब हिमालय पर्वत से संजीवनी बूटी लेकर लंका जा रहे थे तो कामधेनु की पुकार और प्रार्थना पर वह यहां आए। कामधेनु के दूध का संजीवनी पर छिड़काव किया और कामधेनु का दूध फिर से बीमारियों को खत्म करने में कारगर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article