{"_id":"6a71fdb9298bf613080e3a73","slug":"backward-classes-commission-to-hold-public-hearing-tomorrow-gonda-news-c-100-1-slko1026-163623-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पिछड़ा वर्ग आयोग कल करेगा जनसुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पिछड़ा वर्ग आयोग कल करेगा जनसुनवाई
Tue, 04 Aug 2026 08:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग 5 से 8 अगस्त तक देवीपाटन मंडल के चार जिलों का दौरा करेगा। आयोग छह अगस्त को गोंडा पहुंचेगा, जहां अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के साथ जनसुनवाई भी करेगा। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण निकायों से जुड़े मुद्दों पर सुझाव और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा विकास कार्यों की समीक्षा भी होगी।
आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह के नेतृत्व में सदस्य बृजेश कुमार (सेवानिवृत्त जिला जज), संतोष कुमार विश्वकर्मा (सेवानिवृत्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश), डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया (सेवानिवृत्त आईएएस) तथा एसपी सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस) भ्रमण में शामिल रहेंगे। आयोग पांच अगस्त को बहराइच में दोपहर 12 से दो बजे तक जनसुनवाई करेगा।
छह अगस्त को गोंडा में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक तथा जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसके बाद आयोग सात अगस्त को श्रावस्ती और आठ अगस्त को बलरामपुर में भी जनसुनवाई, बैठक और निरीक्षण कार्यक्रम करेगा।
विज्ञापन
आयोग विकास खंडों और ग्राम पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण भी करेगा। विकास कार्यों की प्रगति, स्थानीय व्यवस्थाओं और ग्रामीण निकायों से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और स्थानीय समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की जाएगी।