फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BA student dies due to truck collision

Gonda News: ट्रक की टक्कर से बीए के छात्र की मौत

Tue, 05 Sep 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 05 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
BA student dies due to truck collision
गोंडा। नवाबगंज में अयोध्या मार्ग पर नकहापुर के पास सोमवार शाम अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

नगवा गोसाईं पुरवा निवासी बाराती सिंह का बेटा शुभम सिंह (21) नवाबगंज के नंदिनीनगर में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। सोमवार शाम वह फाॅर्म लेने के लिए बाइक से नंदिनीनगर जा रहा था। नवाबगंज-अयोध्या मार्ग पर नकहा पुल के पास अनियंत्रित ट्रक ने शुभम को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने शुभम को निजी अस्पताल पहुुंचाया। जहां से उसे नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में शुभम की मौत हो गई। इससे परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि शुभम हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई है। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। शुभम के पिता बाराती सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed