फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ayushman cards for the elderly will be made in the village itself

Gonda News: गांव में ही बन जाएंगे बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड

Sat, 01 Feb 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 01 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ayushman cards for the elderly will be made in the village itself
गोंडा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्गों का गोल्डन कार्ड बनाया जाना है। जिसके लिए इन बुुजुर्गों को सीएचसी या अस्पतालों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगा। गांवों में ही इनका गोल्डन कार्ड बन जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1214 ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पंचायत सहायक व आशा बहू की मदद से गांव के बुजुर्गों का गोल्डन कार्ड बनेगा।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के अनुसार जिले में 70 साल से अधिक आयु वर्ग वाले 56 हजार बुजुर्ग हैं। सरकार के नए नियमों के अनुसार अब इन बुजुर्गों को बिना शर्त पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाना है। अभी तक राशन कार्ड के सभी सदस्यों की उम्र 60 साल से अधिक होने पर ही गोल्डन कार्ड बनता था। लेकिन योजना का विस्तार मिलने पर 70 साल से अधिक आयु वाले सभी बुुजुर्गों को योजना से जोड़ा गया है। पंचायतों में गोल्डन कार्ड बनाने के लिए एएनएम, आशा कार्यकर्ता, संगिनी, पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिया जा गया है।
विज्ञापन


आयुष्मान भारत योजना के जिला प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक सीएचसी व अस्पतालों में कुल चार हजार बुजुर्गों का गोल्डन कार्ड बन चुका है। बुजुर्ग घर बैठे खुद भी पंजीकरण कर सकते हैं। 70 साल से अधिक उम्र का कोई भी नागरिक चाहे गरीब हो या अमीर योजना का लाभ ले सकता है। पंजीकरण के लिए आधारकार्ड, राशनकार्ड, मोबाइल नंबर, पता प्रमाणपत्र आदि जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed