{"_id":"6751eba090f7f5b0e50530d1","slug":"ayurveda-and-college-staff-team-in-final-gonda-news-c-100-1-gon1001-128482-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आयुर्वेदा व कॉलेज स्टाफ की टीम फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आयुर्वेदा व कॉलेज स्टाफ की टीम फाइनल में
Thu, 05 Dec 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। हारीपुर में चल रहे एससीपीएम खेल महाकुंभ के 10वें दिन सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें आयुर्वेदा व कॉलेज स्टाफ की टीम ने फाइनल में जगह बनाई है।
पहला सेमीफाइनल मैच कॉलेज स्टाफ व आयुर्वेदा ए के बीच खेला गया। जिसमें आयुर्वेदा ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 104 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कॉलेज स्टाफ की टीम ने 7.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 107 बनाकर फाइनल में जगह बना ली। काॅलेज स्टाफ टीम के सागर तिवारी 25 गेंदों पर छह छक्के और तीन चौकों की मदद से 65 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच महिला वर्ग में आयुर्वेदा व महिला स्टाफ के बीच खेला गया। जिसमें आयुर्वेदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 112 रन बनाए। स्टाफ टीम 10 ओवर में मात्र 84 रन ही बना सकी। जिससे आयुर्वेदा की टीम ने फाइनल में जगह पक्की कर ली। कार्यक्रम का शुभारंभ एससीपीएम ग्रुप के चेयरमैन डॉ. ओएन पांडेय व अलका पांडेय ने किया। इस दौरान प्रबंध निदेशक डाॅ. आयुष पांडेय, सचिव डाॅ. आयुषी पांडेय, निदेशक अजिताभ दुबे, प्रशासक धीरज कुमार दुबे, गीता दुबे, मेनका दुबे, डाॅ. कलई सेल्वी जेवियर, डाॅ. तारकेश्वर प्रसाद शुक्ल, डाॅ. सिम्पल चौहान आदि लोग मौजूद रहे।