{"_id":"672bac14d7ef57bd0d03e8de","slug":"average-yield-of-crop-known-by-crop-cutting-gonda-news-c-100-1-gon1001-126725-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: क्रॉप कटिंग करवाकर जानी फसल की औसत पैदावार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: क्रॉप कटिंग करवाकर जानी फसल की औसत पैदावार
Wed, 06 Nov 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 06 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोंडा में झंझरी ब्लॉक के बनवरिया गांव में धान के खेत में क्राॅप कटिंग करवातीं सीडीओ अंकिता जैन।
गोंडा। अधिकारियों ने क्रॉप कटिंग करवाकर धान की औसत पैदावार की जानकारी ली। बुधवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा व सीडीओ अंकिता जैन ने धान के उत्पादन का मूल्यांकन किया।
डीएम ने पंड़रीकृपाल विकासखंड के गिलौली ग्राम पंचायत में जाकर किसान शिव बालक तिवारी के 43.30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की क्रॉप कटिंग के बाद मड़ाई करवाकर उत्पादन का तौल कराया। इसमें 38 किलो 800 ग्राम धान निकला। इसी प्रकार किसान उमानाथ के खेत में 29 किलो 600 ग्राम धान निकला। अपर सांख्यिकी अधिकारी योगेंद्र प्रसाद चौहान ने औसत पैदावार की जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद है। डीएम ने किसानों से सरकारी क्रय केंद्र पर ही धान बेचने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी किसान पंजीकरण करवाकर एमएसपी पर अपनी उपज बेचें। इस दौरान एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी, डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा, नायब तहसीलदार अनुराग पांडेय आदि रहे। इसी प्रकार सीडीओ अंकित जैन ने झंझरी विकासखंड के बनवरिया में क्रॉप कटिंग करवाई, जिसमें एक हेक्टेयर 52 क्विंटल धान की पैदावार दर्ज की गई।