{"_id":"6982328ee348dfb1e00f01ed","slug":"attempt-to-rape-a-teenager-by-entering-her-house-gonda-news-c-100-1-slko1026-151510-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
Tue, 03 Feb 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
कटरा बाजार/माधोपुर। किशोरी के घर में मंगलवार देर रात एक युवक ने घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी की चीख सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई की। गंभीर रूप से जख्मी आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर सीएचसी में भर्ती कराया है।
किशोरी के पिता ने बताया कि परिवार रिश्तेदारी में गया था। बेटी घर में अकेली थी। रात 11 बजे आरोपी सद्दाम उर्फ गोलू ने घर का दरवाजा खटखटाया। बेटी ने सोचा कि पिता आए हैं। उसने दरवाजा खोला तो आरोपी घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। आरोपी के पकड़े जाने पर उसके चार भाई वहां पहुंचे और छुड़ाने के लिए ग्रामीणों को धमकी देने लगे। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और सीएचसी में भर्ती कराया।
निरीक्षक अपराध रमाशंकर राय ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी सद्दाम उर्फ गोलू के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसके भाई अकबर अली, अब्बास अली, शब्बीर अली और मेराज के खिलाफ धमकी का केस भी दर्ज किया गया है।