फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Attempt to preserve trees by carving religious symbols

पेड़ों में धार्मिक चिह्न उकेर कर संरक्षित करने का प्रयास

Sun, 13 Sep 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Attempt to preserve trees by carving religious symbols
मुजेहना (गोंडा)। पर्यावरण संरक्षण के लिए क्षेत्र की बेटियों ने पेड़ों को बचाने के लिए अनूठी पहल की है। बेटियों ने अपनी एक टोली बनाकर क्षेत्र के कई गांवों में पेड़ों पर धार्मिक चिह्नों के सहारे लोगों में भावना पैदा कर पेड़ संरक्षण का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

रानीलक्ष्मीबाई पुरस्कार व देवी अवार्ड स्वाभिमान अवार्ड से सम्मानित जूली पांडे निवासिनी रूद्रगढ़नौसी के मजरा पंडित पुरवा ने बताया कि पेड़ मनुष्यों के लिए भगवान का दिया हुआ एक अनूठा उपहार है। पेड़ों से ही पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ वर्षा होती है और वर्षा से ही जीवन संभव है। इसलिए पेड़ों का संरक्षण ही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए।
विज्ञापन

इसके लिए हमने लोगों में पेड़ों के प्रति प्रेम भावना जगाने के लिए उस पर भगवान के प्रतीक चिह्न जैसे ऊॅ, सूर्य, डमरू, स्वास्तिक, त्रिशूल शंख आदि धार्मिक चित्रों को अंकित करने का अभियान छेड़ा है। जिससे जो लोग पेड़ काटकर व्यवसाय कर रहे हैं उनमें अच्छी सोच जगे और पेड़ काटने से बचें। अब तक क्षेत्र में रुद्रगढ, नौसी, हरिहरपुर, बछईपुर आदि दर्जनों मजरों के पेड़ों पर आध्यात्मिक प्रतीक चिन्हों को अंकित कर पेड़ न काटने का संदेश देने का प्रयास किया गया है। टीम में रोहिणी, सुधा, पूनम पांडे, मीना, पूजा, तनु , कशिश रोशनी, कीर्ती उपासना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed