फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Attack with sharp weapon in land dispute

भूमि विवाद में धारदार हथियार से हमला

Mon, 06 Jul 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Attack with sharp weapon in land dispute
परसपुर (गोंडा)। तेलहा गांव के मजरे शुकुल पुरवा में रविवार को भूमि पर कब्जे को लेकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में तीन महिलाओं समेत छह अन्य लोग भी चोटिल हो गए। मामले में चार लोगों के खिलाफ थाना परसपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम तेलहा के मजरे शुकुल पुरवा निवासी जयशंकर शुक्ला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि विवादित भूमि की कब्जेदारी को लेकर रविवार की शाम उसके गांव के ही रहने वाले चार लोग लाठी, डंडा व फरसा लेकर उसके पिता राजितराम शुक्ला पर हमलावर कर दिए। शोर सुनकर वह मौके पर बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी मारने के लिए दौड़ा लिया।
विज्ञापन

वह बचने के लिये अपने घर के अंदर भागा तो आरोपी घर में घुस आए और उसे व उसके भाई शिवशंकर, उसकी माता दयावती शुक्ला, भाई शिवशंकर की पत्नी साधना शुक्ला व उसकी पत्नी ललिता शुक्ला को भी मारापीटा। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी जनमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जयशंकर शुक्ला की तहरीर पर विनय कुमार शुक्ला, राम किशोर शुक्ला, सुधाकर शुक्ला व प्रभाकर शुक्ला के खिलाफ मारपीट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि आरोपी विनय कुमार शुक्ला व राम किशोर शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed