फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Attack on complainant in front of investigating officer, two injured

जांच अधिकारी के सामने ही शिकायतकर्ता पर हमला, दो घायल

Fri, 19 Feb 2021 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Attack on complainant in front of investigating officer, two injured
गोंडा। ग्राम सभा मरचौर में हुए विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर शुक्रवार को जांच करने पहुंचे भूमि संरक्षण अधिकारी के सामने ही एक पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बवाल होता देख भूमि संरक्षण अधिकारी बिना जांच के ही वापस लौट गए। मामले में थाना परसपुर में निवर्तमान ग्राम प्रधान समेत छह लोगों को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विकासखंड परसपुर के ग्राम मरचौर के रहने वाले जगन्नाथ यादव ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान के कार्योँ की जांच कराने की मांग की थी। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को भूमि संरक्षण अधिकारी जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन

जांच के दौरान ही निवर्तमान ग्राम प्रधान लल्लू यादव और उनके साथियों ने शिकायत करने वाले जगन्नाथ यादव पर लाठी, फरसा लेकर हमला कर दिया। जिसमें जगन्नाथ व मधईपुर खांडेराय बरवन पुरवा के रहने वाले संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को सीएचसी परसपुर में इलाज कराया गया है। मारपीट और बवाल के बीच बिना के जांच ही भूमि संरक्षण अधिकारी को वापस लौटना पड़ा। बवाल की सूचना पर पहुंची परसपुर पुलिस ने आरोपी निवर्तमान ग्राम प्रधान समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
मामले में जगन्नाथ यादव के भाई मंशाराम यादव ने थाना परसपुर में निवर्तमान ग्राम प्रधान लल्लू यादव, विजय कुमार यादव, अजय यादव, संजय यादव, वीरपाल, अरूण कुमार व तीन अन्य के खिलाफ मारपीट, बल्बा समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।

थाना परपुर के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी निवर्तमान ग्राम प्रधान समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed