{"_id":"641de6b7d3ff626f5402e745","slug":"attack-kisan-dead-gonda-news-c-13-1-146613-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सांड़ ने किसान को पटक-पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सांड़ ने किसान को पटक-पटककर मार डाला
Fri, 24 Mar 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
मृतक किसान
संवाद न्यूज एजेंसी मनकापुर (गोंडा)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धुसवा खास खैहारी में सांड़ के आतंक से गांव के लोग सहमे हुए हैं। सांड़ के हमले से दूसरी मौत के बाद से लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं। शुक्रवार सुबह छह बजे किसान इंद्रदेव यादव (70) अपना खेत देखने जा रहे थे। सम्मय माता स्थान के पास सांड़ ने हमला कर दिया। गांव के लोग दौड़कर उसे बचाते तब तक किसान ने दम तोड़ दिया था।
बताते चलें कि इसी सांड़ ने दो माह पहले गांव के किसान कल्लू वर्मा (60) को मार डाला था। उपजिलाधिकारी आकाश सिंह ने मृत किसान के परिवारी जनों को आर्थिक सहायता दिलाने व सांड़ को पकड़वाने का अश्वासन दिया।
ग्रामीणों में आक्रोश कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद सांड़ को न पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। प्रधान प्रतिनिधि मिथलेश तिवारी ने बताया कि सांड़ पिछले एक साल में कई लोगों पर हमला कर चुका है। एसडीएम व वन विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन सांड़ को नहीं पकड़ा जा सका। वन विभाग के रेंजर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सांड़ वन्यजीव की श्रेणी में नहीं आता है। स्थानीय प्रशासन की ओर से भी सहयोग नहीं किया गया।