{"_id":"64ce91a5e7f339a984004587","slug":"ats-will-investigate-mukims-whereabouts-in-mumbai-and-pune-gonda-news-c-100-1-slko1026-2225-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मुकीम के मुंबई और पुणे के ठिकाने खंगालेगी एटीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मुकीम के मुंबई और पुणे के ठिकाने खंगालेगी एटीएस
Sat, 05 Aug 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज के रामापुर दीनपुरवा स्थित घर से अरशद उर्फ मुकीम को लेकर जाती एटीएस। - संवाद
गोंडा। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोपी अरशद उर्फ मुकीम सिद्दीकी को कस्टडी रिमांड पर लेकर यूपी एटीएस शनिवार को तरबगंज स्थित उसके घर पहुंची। एटीएस ने 45 मिनट तक बंद कमरे में मां शाहिदा समेत परिवार वालों के सामने उससे पूछताछ की। परिवार वालों से तस्दीक कराने के बाद अरशद ने कपड़े लिए और एसटीएस उसे संग लेकर लखनऊ लौट गई। यूपी एटीएस अब मुकीम के मुंबई और पुणे के ठिकाने खंगालेगी। यूपी एटीएस ने महाराष्ट्र की एटीएस से संपर्क साधकर मुकीम के चार मददगारों की स्क्रीनिंग की सिफारिश भी की है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पठान पुरवा के रहने वाली स्लीपिंग मॉड्यूल सद्दाम शेख के एटीएस की गिरफ्त में आने के बाद उसके साथी मोहम्मद रईस निवासी रामापुर दीनपुरवा, सलमान निवासी दुवाबा थाना वजीरगंज व मुंबई निवासी अरमान के आईएसआई के लिए जासूसी करने की बात एटीएस की जांच में सामने आई थी। एटीएस ने जासूसी के आरोपी चारों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है।
यूपी एटीएस ने तरबगंज थाना क्षेत्र के रामापुर दीनपुरवा के रहने वाले रईस के साथी अरशद उर्फ मुकीम को भी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब उसे कस्टडी रिमांड पर लिया है। शनिवार शाम यूपी एटीएस अरशद उर्फ मुकीम को लेकर उसके घर पहुंची। एटीएस ने सबसे पहले अरशद को उसकी मां से मिलवाया। इसके बाद मुकीम के बड़े भाई मोहम्मद जमील की पत्नी और छोटे भाई से भी बातचीत कराई। परिजनों से दो रिश्तेदारों के बारे में भी जानकारी जुटाई। परिवार वालों से मिलवाने के बाद यूपी एटीएस ने मुकीम से 45 मिनट तक बंद कमरे में पूछताछ की। इस दौरान दो ब्लैककैट कमांडो समेत एटीएस के छह अफसरों ने मुकीम के घर का चप्पा-चप्पा छान मारा। जिसमें एटीएम के हाथ अहम दस्तावेज लगे हैं। दस्तावेज और दो जोड़ी कपड़ों संग मुकीम को लेकर एटीएस लखनऊ के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
यूपी एटीएस की टीम अरशद को लेकर उसके घर पहुंची तो सबसे पहले उसकी मां से मिलवाया। मुकीम उर्फ अरशद ने अपनी मां से गांव के ही रहने वाले साथी मोहम्मद रईस की करतूत बताई। बोला अम्मा हमने कोई गलती नहीं की है। जो किया है, वह रईस के कहने पर किया। मालूम नहीं था कि रईस फंसा देगा। एटीएस के अफसरों ने मुकीम और उसकी मां शाहिदा के बीच हुई बातचीत के बारे में पूछा। इस पर शाहिदा ने एटीएस के अफसरों को सच्चाई बयां की।