फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   atm food gonda rashan

Gonda News: एटीएम से अनाज, घटतौली का दूर होगा चक्कर

Wed, 22 Mar 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 22 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
atm food gonda rashan
अनाज तौल की जांच करते हुए।
गोंडा। लखनऊ, गोरखपुर व बनारस के बाद अब जिले में ग्रेन एटीएम लगाए जाने की कवायद तेज हो गई है। शासन की ओर से निर्देश मिलने के बाद पहले चरण में शहरी क्षेत्र की 64 दुकानों पर मशीन लगाई जाएंगी। डीएसओ सहित पूर्ति निरीक्षकों की टीम दुकानों के स्थित का जायजा लेने में जुट गई है। सरकारी राशन की दुकानों पर कोटेदार की ओर से कम खाद्यान्न देने की शिकायत दूर हो जाएगी। ग्रेन एटीएम (अन्नपूर्ति मशीन) लगने से कार्डधारकों को पूरा अनाज मिलेगा। डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि दूसरे जनपदों में प्रोजेक्ट सफल होने के बाद शासन की ओर से अन्य जिलों में मशीन लगाए जाने की शुरुआत हो रही है। ग्रेन एटीएम में पांच क्विंटल तक अनाज भरा जा सकता है, और कार्डधारक अंगूठा लगाकर अनाज ले सकेंगे।
विज्ञापन

बताया कि ई-पॉस मशीन को एटीएम से जोड़ दिया जाएगा, और जैसे कार्डधारक मशीन पर अंगूठा लगाएगा उसका पूरा विवरण मशीन में दर्ज हो जाएगा। कार्डधारक निर्धारित मात्रा में मशीन से अनाज को प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन


कार्डधारक खुद चुन सकेंगे गेहूं-चावल का विकल्प
कार्डधारक द्वारा अंगूठा लगाए जाने के बाद मशीन पर गेहूं और चावल का विकल्प दिखाई देने लगेगा। कार्डधारक जैसे ही विकल्प चुनेगा ग्रेन एटीएम से अनाज निकलने लगेगा। मशीन से कार्डधारक को यूनिट के हिसाब से अनाज मिलेगा। मशीन से एक मिनट में सात किलो व उससे अधिक अनाज निकल सकता है इसके समय को और घटाया-बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed