{"_id":"61a2684c5a056c763005c654","slug":"assistive-devices-given-to-135-differently-abled-students-gonda-news-lko6063763143","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालय के 135 दिव्यांग छात्रों में बांटा गया सहायक उपकरण*","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालय के 135 दिव्यांग छात्रों में बांटा गया सहायक उपकरण*
विज्ञापन
गोंडा। बीआरसी मनकापुर परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए शनिवार को उपकरण वितरण शिविर लगाया गया। समेकित शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत 6 से 14 आयु वर्ग के विभिन्न दिव्यांगता से प्रभावित 135 दिव्यांग छात्रों को सहायक उपकरण वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य तिथि सांसद गोंडा के प्रतिनिधि हरीश पांडेय व सभासद वैभव सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि प्रतिनिधि सांसद व खंड शिक्षा अधिकारी विशाल यादव तथा जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन गणेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से 135 दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किये।
इसमें 11 ट्राई साइकिल, 26 व्हील चेयर, 45 हियरिंग ऐड, 09 सीपी चेयर , 10 मानसिक मन्द बच्चों के लिए एमआर किट, 04 ब्रेल किट, 05 ब्रेल केन व 20 कैलीपर सहित विभिन्न उपकरण वितरित किया गया।
विज्ञापन
हरीश पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक बच्चे की प्रारंभिक शिक्षा को पूर्ण करने में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही है।
सरकार ने इनकी शिक्षा के लिए स्पेशल एजुकेटर, स्टाइपेंड, एस्कॉर्ट एलाउंस जैसे विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। सरकार दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। इसी लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से ही इस कार्यक्रम का संचालन किया गया।
इस दिव्यांग कार्यक्रम के तहत 6-14 आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे तक पहुंच बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा राजेश सिंह ने कहा कि प्रत्येक अभिभावक अपने दिव्यांग को समान अवसर प्रदान करें, उन्हें अतिरिक्त स्पोर्ट न देकर उन्हें कुछ स्वयं से सीखने का अवसर प्रदान करें।
नियमित विद्यालय भेजें, जिससे वे अपने भावी जीवन के लिए तैयार हो सकें। आत्मनिर्भर बन सकें। सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे दिव्यांग बच्चों पर विशेष ध्यान रखे। सभी का चिन्हांकन करके विद्यालय में नामांकित कराएं।