फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Assistant teacher suspended for misbehaving with teacher

Gonda News: शिक्षिका से अभद्रता में सहायक अध्यापक निलंबित

Sun, 01 Sep 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 01 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Assistant teacher suspended for misbehaving with teacher
गोंडा। पंड़री कृपाल शिक्षा क्षेत्र के दत्तनगर विसेन प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक को शिक्षिका से अभद्रता करने समेत अन्य आरोपों में निलंबित कर दिया गया। बीईओ पंड़री कृपाल की जांच में आरोपों की प्रथमदृष्टया पुष्टि के बाद बीएसए स्तर से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय दत्तनगर विसेन में तैनात सहायक शिक्षिका ने गत 27 अगस्त को शिक्षक पंकज कुमार उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। पंड़री कृपाल खंड शिक्षाधिकारी ने मामले जांच की। शिक्षिका के साथ ही कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। उन्होंने जांच रिपोर्ट में आरोपों की प्रथमदृष्टया पुष्टि की है। वहीं, सहायक अध्यापक पंकज कुमार उपाध्याय से स्पष्टीकरण तलब किया। बीएसए ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सहायक अध्यापक पंकज कुमार उपाध्याय को प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि पंकज ने महिला सहकर्मी पर बच्चों के सामने सरेआम अभद्र टिप्पणी की है। वहीं, स्कूल टाइम में शिक्षण कार्य के बजाय मोबाइल पर सोशल मीडिया व वीडियो देखने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना समेत कई गंभीर आरोपों की जांच के लिए बीईओ मुख्यालय आरके सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंकज को कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed