{"_id":"6ae4d80e9b74097a670a813d","slug":"assets-worth-rs-2172-lakh-attached-in-bank-scam-gonda-news-c-100-1-slko1026-169007-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बैंक घोटाले में 21.72 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बैंक घोटाले में 21.72 लाख की संपत्ति कुर्क
Fri, 30 Oct 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की गोंडा शाखा में ऋण वितरण में अनियमितता और 21.47 करोड़ रुपये के गबन के मामले में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन की टीम ने आरोपी शिवाकांत वर्मा और गीता देवी की करीब 21.72 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है।
नगर कोतवाली में दर्ज एफआईआर के अनुसार, बैंक की आंतरिक विशेष ऑडिट रिपोर्ट में विभिन्न खातों से करीब 21.47 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया था। इस प्रकरण में अपराध से अर्जित संपत्ति की कुर्की के लिए अपर सिविल जज (प्रवर खंड)/एसीजेएम ने 13 अगस्त 2026 को आदेश दिया था। इसके अनुपालन में डीएम प्रियंका निरंजन ने पांच अक्तूबर को प्रशासक नियुक्त किया था।
शुक्रवार को एसडीएम सदर जितेंद्र गौतम और राजस्व टीम ने नगर कोतवाली पुलिस के साथ कुर्की की कार्रवाई की। शिवाकांत वर्मा के नाम ग्राम रानीजोत में 0.0610 हेक्टेयर जमीन (अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये) और गीता देवी के नाम ग्राम इमलिया गुरुदयाल में 0.3400 हेक्टेयर जमीन (कीमत 6.72 लाख रुपये) कुर्क की गई। एसडीएम ने बताया कि दोनों संपत्तियों का कुल मूल्य 21.72 लाख रुपये है।